• Tue. Aug 18th, 2026

अशोक धाम हॉल्ट के पास भगदड़ में 7 की मौत, 25 घायल; अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2026
crescent ad

 

लखीसराय (सुजीत कुमार)- 17 अगस्त को अशोक धाम मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर अशोक धाम हॉल्ट के समीप सोमवार को विद्युत पोल गिरने और करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिला प्रशासन के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

सभी घायलों को सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। (रिपोर्ट सुजीत कुमार) इनमें विमला देवी, रीना कुमारी और सविता देवी की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया। मृतकों में (1) मनमाला देवी (44 वर्ष), पति निरंजन कुमार, इन्दटोला, वार्ड नं. 12, थाना बड़हिया, जिला लखीसराय। (2) रिंकु देवी (50 वर्ष), पति नीरज यादव, बउटोला फरदा, थाना सफियासराय, जिला मुंगेर।

(3) हेमलता देवी (55 वर्ष), पति सुरेन्द्र यादव, प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय।

(4) ललिता देवी (50 वर्ष), पति गोरेलाल यादव, प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय।

(5) सविता देवी (35 वर्ष), पति रणवीर यादव, प्रतापपुर, थाना हलसी, जिला लखीसराय।

(6) सरोज देवी (65 वर्ष), पति जनार्दन सिंह, बकावां, थाना भदौर, जिला पटना। (7) सावित्री देवी (48 वर्ष), पति मोहन यादव, चननिया, थाना सूर्यगढ़ा, जिला लखीसराय शामिल हैं।

वही घायलों में

 

(1) रेणु देवी (39 वर्ष), पति अवधेश सिंह, बकावां, जिला पटना। (2) रागिनी कुमारी (21 वर्ष), पिता अशोक सिंह, बकावां, जिला पटना। (3) सविता देवी (40 वर्ष), पति सुधीर सिंह, बकावां, जिला पटना। (4) मोनी कुमारी (18 वर्ष), पिता सोहन मंडल, धर्मरायचक, जिला लखीसराय। (5) विमला देवी (40 वर्ष), पति विनोद कुमार, मोकामा, जिला पटना। (6) रीना कुमारी (40 वर्ष), पति राजेश कुमार, बभनगांवा, जिला लखीसराय। (7) मुस्कान कुमारी (18 वर्ष), पिता ललन राम, विद्यापीठ, भोला टोला, जिला लखीसराय। (8) संध्या कुमारी (16 वर्ष), पिता सकलदेव राम, बायपास रोड, जिला लखीसराय।

(9) खुशी कुमारी (15 वर्ष), पिता बबलू चंद्रवंशी, बायपास रोड, जिला लखीसराय। (10) पिंकी कुमारी (16 वर्ष), पिता पंकज साव, नवाबगंज, थाना सूर्यगढ़ा, जिला लखीसराय। (11) क्रांति देवी (65 वर्ष), पति मकुन चौधरी, फरदा, थाना सफियाबाद, जिला मुंगेर। (12) अमेरीका देवी (65 वर्ष), पति स्व. राजा राम चौधरी, फरदा, थाना सफियाबाद, जिला मुंगेर। (13) लुटो देवी (55 वर्ष), पति तेतर साव, कोर्ट एरिया, जिला लखीसराय।

(14) रामपरी देवी (50 वर्ष), पति पप्पु यादव, मुरवरिया, थाना पिपरिया, जिला लखीसराय।

(15) ममता देवी (25 वर्ष), पति धारो यादव, चननिया, जिला लखीसराय। (16) कुमकुम देवी (50 वर्ष), पति सुबोध राम, नयाटोला, पुरानी बाजार, जिला लखीसराय। (17) मोनी कुमारी (17 वर्ष), पिता मनीष मंडल, धर्मरायचक, जिला लखीसराय।

(18) शिवानी कुमारी (15 वर्ष), पिता राजेश राम, खुटहाडीह, जिला लखीसराय। (19) गुंजन कुमारी (12 वर्ष), पिता राजाराम सहनी, बालगुदर, जिला लखीसराय। (20) मौसम कुमारी (21 वर्ष), पिता ललन साव, गढ़ लक्ष्मीपुर, जिला लखीसराय। (21) कमली देवी (50 वर्ष), पति कारू सहनी, बालगुदर, जिला लखीसराय। (22) टुपटुप (16 वर्ष), पिता शिवनंदन राम, पचना रोड, जिला लखीसराय। (23) तन्नु कुमारी (23 वर्ष), पिता राजाराम सहनी, बालगुदर, जिला लखीसराय। (24) अनिता देवी (26 वर्ष), पिता श्रवण राम, खुटहाडीह, जिला लखीसराय। (25) गायत्री देवी (55 वर्ष), पति कौशल सहनी, बालगुदर, जिला लखीसराय शामिल हैं।

 

जिला प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गैर-प्राकृतिक आपदा के तहत सामूहिक दुर्घटना मद से सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान चेक के माध्यम से दिया गया है। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्युत पोल गिरने और करंट फैलने संबंधी अफवाह के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अपुष्ट सूचना या सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश पर विश्वास न करें और उसे आगे प्रसारित न करें। किसी भी सूचना की पुष्टि केवल जिला प्रशासन की आधिकारिक सूचना से करने की अपील की गई है। घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों से शांति एवं संयम बनाए रखने की अपील की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *