• Sat. Jul 25th, 2026

अवैध शराब बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार

admin's avatar

Byadmin

Jul 25, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा के समीप से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जनकपुर पोखरा के आसपास अवैध शराब की खेप रखी गई है।

सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय के निर्देश पर एसआई महादेव विद्यार्थी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने त्वरित छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 300 एमएल की टनाका देशी शराब की कुल 90 बोतल बरामद की।बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस फरार तस्कर की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *