• Sun. Aug 16th, 2026

अल इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में “स्वच्छता पखवाड़ा” का समापन स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ संपन्न

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

 

अल इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की *राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1* के तत्वाधान में महाविद्यालय में 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े का नेतृत्व *NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अब्दुल्लाह* के मार्गदर्शन में किया गया।

 

पखवाड़े की शुरुआत *कैंपस क्लीनिंग अभियान* से हुई। इसके बाद *एकल प्रयोग प्लास्टिक के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान* चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर सभी को इसके उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

 

स्वच्छता पखवाड़े के तहत जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु महाविद्यालय के आसपास स्थित *तालाब, नदी एवं कुओं जैसे जल स्रोतों* के पास ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया।

 

जनजागरूकता हेतु प्रशिक्षुओं द्वारा *नुक्कड़ नाटक* का मंचन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से *बारियो हाई स्कूल* सहित कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में *पौधारोपण कार्यक्रम* आयोजित किया गया। इसके साथ ही *हस्ताक्षर अभियान, तिरंगा रैली, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता* के माध्यम से छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी गई।

 

*15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर* इस स्वच्छता पखवाड़े का भव्य समापन हुआ। समारोह की शुरुआत प्राचार्य *डॉ. मो शमीम अहमद* द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” ही सच्ची श्रद्धांजलि है उन शहीदों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने परिसर, गली और शहर को स्वच्छ रखेंगे तो यही देशभक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता पखवाड़े में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्रों एवं स्वयंसेवकों को *प्राचार्य डॉ. मो. शमीम अहमद* और *NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अब्दुल्लाह* के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी, प्रशिक्षु एवं NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *