• Thu. Aug 20th, 2026

अमन साहू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का फरार आरोपी गिरफ्तार।

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी दिनेश कुमार मंडा से रंगदारी मांगने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तीन जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी दिनेश कुमार मंडा, पिता रामप्रताप मंडा से रंगदारी की मांग की गई थी।

अधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 11/24, दिनांक 11 जनवरी 2024 को धारा 385/387 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले में फरार चल रहे आरोपी दिवाकर तिवारी,

पिता स्व. राजकुमार तिवारी, ग्राम रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *