• Thu. May 28th, 2026

अमन चैन की मांगी दुआ, गले मिलकर दी मुबारकबाद

admin's avatar

Byadmin

May 28, 2026
crescent ad

 

सरायकेला। सरायकेला के विभिन्न मुस्लिम बहुल शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद एवं ईदगाहों में जाकर ईद उल अजहा की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज में बुजुर्गों के साथ बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ईद उल अजहा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। त्योहार के अवसर पर लोगों ने अपनी-अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी तथा उसका मांस गरीबों और जरूरतमंदों के बीच बांटा। साथ ही रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तबर्रुक एवं भोजन का वितरण किया गया।

सरायकेला के जामा मस्जिद, राज बांध, सीनी, नया डीह, कमलपुर मस्जिद, मुड़िया पंचायत के मुड़िया ईदगाह, सालडीह ईदगाह एवं मस्जिद, बालिगुमा मस्जिद तथा घाटी एवं टेटोपोसी मस्जिद में सुबह निर्धारित समय पर ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

इस मौके पर पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दिनभर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *