• Thu. Apr 16th, 2026

अफ्रीका के माली में फंसे झारखंड के 33 मजदूरो में दूसरी समूह सात मजदूरों की वतन वापसी हुई

admin's avatar

Byadmin

Feb 8, 2022
crescent ad

अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर आठ फरवरी को रांची पहुंच गए।दूसरी समूह में मजदूरो में
सुरेश महतो (हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ प्रखंड के अंतर्गत उच्चाघाना),
अरविंद महतो(हजारीबाग जिले के प्रखंड के अंतर्गत मडमो),
नंदलाल महतो (गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंतर्गत महुरी),
चांदो महतो (गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के अंतर्गत श्रीरामडीह),
हुलास महतो (गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत दुधपनियां),
भोला महतो (गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत कसमाकुरा),
होरिल महतो(गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के अंतर्गत तुइयो)वापस आये हैं।सभी मंगलवार दोपहर 12.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचें।अफ्रीकी देश माली में फंसे झारखंड के सात मजदूर आज आठ फरवरी को दिल्ली पहुंचें। झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य के लिये गये थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से वे लोग परेशान थे।इन्होंने प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी।पहले समूह में दिलीप कुमार, छेदीलाल महतो, संतोष महतो, लालमणि महतो, इंद्रदेव ठाकुर, लोकनाथ महतो की वतन वापसी हो गई हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *