• Fri. Aug 14th, 2026

अपहृत युवती सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के गढ़वा थाना

क्षेत्र के छपरदगा गांव निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि मामले को लेकर नरारी कला खुर्द थाना में कांड संख्या 69/26, दिनांक 06 अगस्त 2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने मामले की जांच के क्रम में कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

वहीं पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *