• Fri. Aug 14th, 2026

हत्या के प्रयास मामले में महिला अभियुक्त गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मेह गांव से की है। गिरफ्तार महिला अभियुक्त की पहचान फुलवंती देवी, पति तुलसी चौधरी, निवासी थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, एएसआई अंजलि कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से मेह गांव में छापेमारी की गई।

इस दौरान हत्या के प्रयास मामले में नामजद महिला अभियुक्त फुलवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांड संख्या 62/26, दिनांक 20 जुलाई 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3), 329(4), 126(2), 352, 115(2), 74, 118(1), 109(1), 351(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी

। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर छापेमारी कर महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *