• Thu. Jun 18th, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला:- सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हंसाऊडी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और लहुलुहान हो गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर निवासी गणेश पाडेया (20 वर्ष) और पापड़ा निवासी नारायण सिंह गोडसोरा आज लगभग 10:00 बजे सरायकेला से बाइक पर सवार होकर अपने गांव पापड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हंसाऊडी पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार: “टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे।

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत आपातकालीन सेवा को दी गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अविलंब सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

फिलहाल, दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *