
सरायकेला/जमशेदपुर – अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच के जिला संरक्षक रंजन करवा (निवासी: सीनी मोहित पुर) की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में एडमिट कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट स्ट्रोक आने और सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत होने की वजह से 14 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रख रही है, हालांकि अभी तक डॉक्टरों की ओर से उनकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। समाज को एक उज्जवल दिशा तथा उत्थान की ओर ले जाने में उनकी एक अहम जरूरत है।

इधर, रंजन करवा के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, परिचितों और मंच के कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचने का तांता लगा हुआ है। सभी उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल ले रहे हैं और उनके यथाशीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
