• Thu. Apr 16th, 2026

सिंदरी विधायक ने विश्वविद्यालय का एके राय नामकरण की मांग की 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 11, 2025
crescent ad

 

बलियापुर:झारखंड विधानसभा के द्वितीय बजट सत्र के दौरान सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने बजटीय प्रावधान के तहत सिंदरी में तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की.  खोले जाने वाले इस विश्वविद्यालय का नामकरण धनबाद कोयलांचल के प्रख्यात मजदूर नेता व झारखंड आंदोलनकारी पूर्व सांसद एके राय के नाम करने की मांग की. विधायक श्री महतो ने विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्व सांसद स्वर्गीय राय को किसान मज़दूरों  के आंदोलन के साथ-साथ अलग राज्य आंदोलन मे अग्रणी भूमिका निभाए थे. विधायक श्री महतो ने इस दौरान कलियासोल एवं गयारकुंड प्रखंड में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोलने के साथ-साथ राज्य के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सीट बढ़ाने की मांग भी की.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *