• Sun. Nov 29th, 2026

नई फसल के स्वागत में पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई मां ठकुराइन की पूजा

admin's avatar

Byadmin

Nov 29, 2026

 

*सरायकेला (संवाददाता):* क्षेत्र में नई धान की फसल के आगमन पर रविवार संध्या को जामवंती डेयरी फार्म में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मां ठकुराइन (मां लक्ष्मी एवं मां अन्नपूर्णा) की पूजा-अर्चना की गई। समाजसेवी राजेश साहू ने अपने खलिहान में विधिवत रूप से यह अनुष्ठान संपन्न कराया।

 

पूजा के लिए सर्वप्रथम खलिहान को गोबर से लीपकर शुद्ध किया गया। इसके पश्चात चावल के घोल से पारंपरिक ‘अल्पना’ बनाकर माता लक्ष्मी के पदचिह्न उकेरे गए और नई धान की बालियों से कलश को आकर्षक रूप से सजाया गया। लोक परंपरा के अनुसार, किसान जब नई फसल काटकर पहली बार घर लाते हैं, तो उसे साक्षात मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का आगमन मानते हैं। इसी आस्था के तहत खेत से लाए गए धान के कुछ पौधों (ठकुराइन) की खलिहान में विधि-विधान से पूजा की गई।

 

इस अवसर पर समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि झुकी हुई धान की बालियां साक्षात मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा का स्वरूप हैं, जो माता पार्वती का ही अवतार हैं और संपूर्ण संसार का भरण-पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि खेत में उपजा अन्न का एक-एक दाना मां अन्नपूर्णा की कृपा का ही परिणाम है। मां अन्नपूर्णा देवी से मन्नत मांगते हुए कहा कि हर किसान के घर में पहले साल की तरह विराजमान रहने की कामना की। इसलिए किसान फसल घर लाने से पहले उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

 

धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ इस उपलक्ष्य में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *