

तमिलनाडु। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से बड़े रेल हादसे की खबर आ रही है, जहां मैसूर से दरभंगा जाने वाली बागमती सुपरफास्ट एक्स्प्रेस खड़ी ट्रेन से टकरा गई। हादसे के कारण ट्रेन में आग लगने की भी खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेलवे पुलिस के हवाले से बताया कि तमिलनाडु के कवरपेट्टई में एक्सप्रेस ट्रेन ने खड़ी ट्रेन को टक्कर मारी। पुलिस ने हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई है।

पुलिस ने एजेंसी को बताया कि बचाव दल और एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी की फिलहाल प्रतीक्षा की जा रही है।

पीछे के डिब्बे क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार हादसे में बागमती सुपरफास्ट, जो मैसूर से दरभंगा आ रही थी, पेरंबुर से खुलने के 10 मिनट बाद डिरेल हो गई। पीछे का 3 कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और कोच भी डिरेल हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
