• Tue. Apr 21st, 2026

Tiruldih police big action -तिरुलडीह पुलिस ने डोडा तस्कर का किया भंडाफोड़, एक पिकअप वैन अवैध डोडा किया बरामद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 3, 2025
crescent ad

तिरुलडीह : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 7 से 8 लाख रुपये के अवैध डोडा जब्त किए हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कूदा चौड़ा रोड पर अवैध डोडा की खरीद बिक्री की जा रही है, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक दल गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान एक पिकअप वैन और एक मोटरसाइकिल से अवैध डोडा बरामद किया गया। पुलिस की दबिश पड़ते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस अवैध नशीली पदार्थ के रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

तिरुलडीह थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध डोडा की खरीद बिक्री करने वालों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देशन में अवैध नशीली पदार्थ के रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कारोबार किसी तरह से भी बर्दाश्त किया नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में सम्मिलित पाया जाता हैं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *