• Mon. Sep 22nd, 2025

इरफ़ान अंसारी द्वारा सीता सोरेन पर दी गयी बयान से कांग्रेस ने किया किनारा

ByAdmin Office

Oct 30, 2024

 

दिल्ली : इरफान अंसारी के बड़बोलेपन ने ना सिर्फ उनकी राह मुश्किल कर डाली है, बल्कि पूरी पार्टी और गठबंधन की फजीहत करा दी है। भाजपा ने सीता सोरेन के मुद्दे पर जिस तरह से गठबंधन और हेमंत सोरेन को घेरा है, उसका नुकसान चुनाव में इंडिया को गठबंधन को सीधे तौर पर दिख रहा है।

 

लिहाजा चुनाव में इरफान अंसारी से अब उनकी ही पार्टी के लोग किनारा करने लगे हैं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि ‘मंत्री इरफान अंसारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। नेता हमारी पार्टी का हो या बाहर का, हम किसी तरह के अपमान का समर्थन नहीं करते। हर अपराध को कानून के नजरिए से देखा जाना चाहिए, चाहे वो शाब्दिक हो या शारीरिक तौर पर हो।

 

‘अलका लांबा ने कहा कि पार्टी किसी भी तरह के विवादित बयान या टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है। चाहे वो इरफान अंसारी ही क्यों न कहे हों। अलका लांबा ने कहा कि हम इस पर कार्रवाई की मांग करते हैं। झारखंड में चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, हम देखेंगे कि इस मामले में क्या कार्रवाई संभव है।सीता सोरेन जामताड़ा से बीजेपी उम्मीदवार है।

 

उनके खिलाफ कांग्रेस ने मौजूदा मंत्री इरफान अंसारी को प्रत्याशी बनाया है।दरअसल, 24 अक्टूबर को नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन भाजपा को बोरो प्लेयर की जरूरत होती है। इनको जो रिजेक्टेड माल है, जो साजिश से जीत जाता है।

 

पार्टी उसको हाइजेक कर लेती है। इससे नहीं चलेगा। वैसे प्रत्याशी जिन्हें मैं हरा चुका हूं, उनसे कहूंगा कि यह समय लड़ने का है।

 

अंसारी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पार्टी के भीतर का आदमी हो या बाहर का आदमी हो, अपराध को अपराध के नजरिये से ही देखा जाना चाहिए। अगर आपने मौखिक रूप से कुछ कहा है, शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है, हर तरीके का कानून निर्भया की घटना के बाद कांग्रेस की सरकार में बने हैं।

 

’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम इस टिप्पणी का कभी समर्थन नहीं करते हैं। चाहे वो इरफान अंसारी हों, महिला किसी पार्टी की हो, हम इसकी निंदा करते हैं, इसका विरोध करते हैं, इस पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *