
झरिया बिहार बिल्डिंग कार्यालय में मंडल अध्यक्षों, संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक, BLO से समन्वय बढ़ाने और हर पात्र मतदाता तक पहुंचने का आह्वान
झरिया। झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में सोमवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) अभियान को लेकर मंडल अध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए बीएलओ (BLO) के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करने तथा पात्र नागरिकों को एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने में हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि यदि किसी नागरिक को फॉर्म भरने अथवा प्रक्रिया से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका समाधान स्थानीय प्रशासन, संबंधित अंचल अधिकारी (CO), धनबाद के उपायुक्त तथा आवश्यकता पड़ने पर विधायक कार्यालय के समन्वय से तत्काल कराया जाए।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि
“हमारा संकल्प है कि कोई भी पात्र नागरिक केवल जानकारी के अभाव या तकनीकी कठिनाई के कारण मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की सहायता करें, बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें तथा जरूरत पड़ने पर प्रशासन और विधायक कार्यालय के माध्यम से हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है और इस अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफल बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक की सहायता करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उमेश यादव, के. डी. पांडेय, अभिषेक पांडेय, स्वरूप भट्टाचार्य, संतोष शर्मा सहित संगठन के कई मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
अंत में विधायक रागिनी सिंह ने विश्वास जताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, प्रशासन के सहयोग एवं जनसहभागिता से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरी तरह सफल होगा तथा कोई भी पात्र नागरिक अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
