• Mon. Nov 9th, 2026

असंगी में शीतल काली माता मंदिर का उद्घाटन, चंपाई सोरेन ने किया शुभारंभ

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। असंगी स्थित श्री श्री सो शिवा शीतल काली माता मंदिर कमेटी की ओर से रविवार की रात मां काली की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने मंदिर का उद्घाटन फीता काटकर किया। पूजा एवं उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां काली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मौके पर कमेटी के संरक्षक संदीप प्रधान, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि परमेश्वर प्रधान, पिथोबास प्रधान, रंजीत प्रधान, रूपन प्रधान, अश्विनी प्रधान, पंचू प्रधान, अध्यक्ष विजय प्रधान, राजा प्रधान, सिद्धेश्वर प्रधान, मुन्ना प्रधान, राहुल प्रधान, विष्णु प्रधान, शेखर प्रधान, दिनेश प्रधान, प्रेम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *