• Mon. Nov 9th, 2026

नवयुवक एकता संघ का काली पूजा पंडाल उद्घाटित 2018 से हर वर्ष भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है पूजा समारोह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 9, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । नवयुवक एकता संघ की ओर से जयप्रकाश उद्यान, आदित्यपुर में निर्मित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन दीपावली की रात विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूरज भदानी, कांग्रेस नेता सुरेश धारी एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया।
इस दौरान अतिथियों ने मां काली के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि नवयुवक एकता संघ की ओर से वर्ष 2018 से प्रत्येक वर्ष जयप्रकाश उद्यान में भव्यता के साथ काली पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष रजनीकांत निराला, उपाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव लक्की सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह के अलावा अमर दीप, राहुल, गोविंद, आकाश, बसंत, वरुण बंटी, राहुल प्रसाद, मनीष सिंह, पवन गुप्ता, राजू सिंह एवं मनीष कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *