
आदित्यपुर। भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला द्वारा सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर पूर्वी-पश्चिमी, गम्हरिया पूर्वी-मध्य तथा आरआईटी मंडल के पंचायत प्रभारियों एवं बीएलए-2 की कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुर स्थित एशिया सभागार में किया गया। कार्यक्रम मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना तथा सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमितेश अमर ने, संचालन राकेश मिश्रा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सतीश शर्मा ने किया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह , महापौर संजय सरदार, मंत्री ललन शुक्ला, गणेश कालिंदी, समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
