• Sun. Aug 23rd, 2026

Adityapur : सड़क हादसे में पीडीएस डीलर की मौत,10 लाख मुआवजे की मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। खरसावां थाना क्षेत्र के बनाइकेला चौक के समीप हुए सड़क हादसे में सतीकुदर निवासी एवं पीडीएस डीलर करम सिंह बोदरा (55) की मौत हो गई, जबकि उनके दो नाती निखिल बोदरा और बिरज सिंह बोदरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार करम सिंह बोदरा एसएफसी गोदाम से राशन उठाकर अपने नातियों को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राशन लदा 407 वाहन भी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। गंभीर रूप से घायल करम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीडीएस जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री से 10 लाख रुपये मुआवजा, घायलों के निःशुल्क इलाज तथा दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देव प्रकाश देवता एवं क्रोध नायक भी मौजूद थे. उन्होंने भी पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता घायलों के बेहतर इलाज तथा परिवार को आवश्यक सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *