• Fri. Nov 20th, 2026

जिले में 137 और परिवारों ने नए पक्के मकान में किया गृह प्रवेश, अब तक 763 लाभुकों का सपना हुआ साकार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 20, 2026
crescent ad
सरायकेला। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान जिले में आवास योजना के लाभुकों को पक्के मकान की सौगात मिल रही है।
इसी कड़ी में शुक्रवार, 20 नवंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 137 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया।
प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल में 15, गम्हरिया में 17, ईचागढ़ में 19, खरसावां में 14, कुचाई में 13, कुकड़ू में 9, नीमडीह में 16, राजनगर में 23 तथा सरायकेला प्रखंड में 11 परिवारों ने नए घर में प्रवेश किया। इस दौरान लाभुकों को पौधा, बधाई पत्र और आवास की चाबी भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।उल्लेखनीय है कि 15 से 19 नवंबर तक जिले में 626 आवासों में गृह प्रवेश कराया गया था। शुक्रवार को 137 और परिवारों के गृह प्रवेश के साथ ही 15 से 20 नवंबर तक कुल 763 परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हो चुका है। इस उपलब्धि से लाभुक परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *