• Fri. Nov 20th, 2026

चक्रवात ‘अकवन’ के चलते उत्कल युवा एकता मंच का नाटक मंचन स्थगित, अब 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगा आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के संभावित प्रभाव एवं खराब मौसम की आशंका को देखते हुए उत्कल युवा एकता मंच, सरायकेला द्वारा 19 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय नाटक मंचन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

 

मंच के सदस्यों ने सभी नाटक टीमों के साथ बैठक कर आपसी विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रम की नई तिथि निर्धारित की है। अब यह नाटक मंचन कार्यक्रम आगामी 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

 

नई निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है।

 

नाटक मंचन का नया कार्यक्रम

 

– 30 नवंबर 2026: गोनपतिओपेरा की प्रस्तुति।

– 1 दिसंबर 2026: उत्कल युवा एकता मंच की प्रस्तुति।

– 2 दिसंबर 2026: अन्नपूर्णा गणनाट्य की प्रस्तुति।

 

इस संबंध में उत्कल युवा एकता मंच के सचिव रूपेश कुमार साहू ने सरायकेला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नाट्यप्रेमियों से अपील की है कि कार्यक्रम की नई तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नाटक का आनंद लें।

 

उन्होंने कहा कि सरायकेला वासियों एवं आसपास के गांवों के दर्शकों से मेरा विशेष अनुरोध है कि आप सभी आगामी तिथियों पर आयोजित होने वाले नाटक मंचन कार्यक्रम में अपने पूरे परिवार के साथ जरूर पहुंचें। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों का आनंद लें और उपस्थित होकर सभी कलाकारों का हौसला एवं उत्साह बढ़ाएं।

 

उन्होंने सभी दर्शकों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील करते हुए धन्यवाद दिया।

 

उत्कल युवा एकता मंच की ओर से सभी नाट्यप्रेमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *