• Sun. Jul 5th, 2026

सरायकेला में रथ यात्रा की धूम, नंदीघोष को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 5, 2026
crescent ad
सरायकेला – 5 जुलाई, 2026  सरायकेला नगर क्षेत्र में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है। महाप्रभु की रथ यात्रा के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। नगर में विशेष साफ-सफाई अभियान के साथ ही भगवान के भव्य ‘नंदीघोष’ रथ को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
रथ को अलौकिक रूप देने के लिए ओडिशा से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जो दिन-रात मेहनत कर इसे भव्यता प्रदान कर रहे हैं। श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र महंती (लीपू मोहंती) ने जानकारी दी कि इस बार की रथ यात्रा सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान ओडिशा नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे।
16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्रीमंदिर से मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।
यात्रा के दौरान भगवान का पहला रात्रि विश्राम गोपाबंधु चौक पर होगा। 17 जुलाई को अगले दिन पुनः शोभा यात्रा के साथ भगवान मौसीबाड़ी पहुंचेंगे।
वहीं मौसीबाड़ी को पूरी तरह से सजाया जा रहा है और साज-सज्जा का कार्य अब अंतिम चरण में है। नगर पंचायत अध्यक्ष सह रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी की देखरेख में चल रहे इस आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
मेले को लेकर भी भारी उत्साह है; दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों का निर्माण कार्य भी जोर पकड़ चुका है।
नगरवासी इस धार्मिक महाकुंभ के साक्षी बनने के लिए बेसब्री से 16 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *