• Sun. Jun 7th, 2026

Saraikela : सुरताडीह में रातभर गूंजी छऊ की थाप, युवा संघ ने किया छऊ महोत्सव का आयोजन* *पूर्व उप प्रमुख माइकल महतो बोले- सुदूर गांवों में ऐसे आयोजन से बचेगी संस्कृति*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 7, 2026
crescent ad
Saraikela : सुरताडीह में रातभर गूंजी छऊ कसरायकेला प्रखंड के ईटाकुदार पंचायत अंतर्गत ग्राम सुरताडीह में शुक्रवार रात युवा संघ समिति सुरताडीह की ओर से भव्य छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
महोत्सव का उद्घाटन छोटादवना पंचायत के पूर्व उप मुखिया सह समाजसेवी *श्री राजाराम महतो* और सरायकेला प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख *नरेश महतो उर्फ माइकल* ने संयुक्त रूप से किया।
पूर्व उप मुखिया राजाराम महतो ने कहा, _“हमारी संस्कृति और परंपरा हमारे पूर्वजों की धरोहर है। आज कई ऐसे कार्यक्रम विलुप्त हो रहे हैं। नई पीढ़ी का दायित्व है कि पूर्व से चले आ रहे पर्व-त्योहारों को बचाए रखना।”_
पूर्व उप प्रमुख माइकल महतो ने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में इस तरह के आयोजन से हमारे रीति-रिवाज और सामाजिक क्षेत्र की संस्कृति को बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मेले में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा संघ समिति सुरताडीह के सदस्य *कार्तिक महतो, फागु महतो, राजाराम महतो, मनोज महतो, कैलाश महतो, विकास महतो, झंटू महतो, सूरज महतो, सुबोध महतो, मिथुन तांती, लालचांद महतो, वासुदेव महतो, नीरज महतो, जितेन महतो, चंदन महतो, विक्रम महतो* सहित सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा।
छऊ महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे और रातभर छऊ नृत्य का आनंद लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *