• Sun. Aug 2nd, 2026

सरायकेला में सदर अस्पताल के सामने होटल में आगजनी, सामान जलकर राख

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 2, 2026
crescent ad
सरायकेला। सदर अस्पताल के सामने स्थित राजेश कालुडिंया होटल में शनिवार की आधी रात अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग दल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस की तत्परता और समय पर दमकल वाहन पहुंचने से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से होटल का फर्नीचर, पानी की बोतलें, अंडे समेत अन्य खाद्य सामग्री जलकर राख हो गया। आग से होटल संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगाने वाले की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *