• Thu. Feb 19th, 2026

सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 26, 2026

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) के प्रांगण में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंड़पात ने विधिवत झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी।

झंडा फहराने के पश्चात उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री दंड़पात ने देश की आजादी के नायकों को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ‘अमर रहे’ के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जोश से भर गया। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के महान बलिदानों को याद करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया।

​छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा, “आज के ये बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं। हमें देश के संविधान और इसकी संप्रभुता और अखंडता को हर हाल में बनाए रखना है।” उन्होंने विकास के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

​इस गौरवशाली अवसर पर शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें:
​बीपीओ: संतोना जेना

मध्यान्ह भोजन प्रभारी: राजाराम महतो
​प्रखंड संसाधन केंद्र के समस्त बीआरपी (BRP) एवं सीआरपी (CRP), कर्मचारी तथा बालक मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल थे।
​समारोह का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *