• Tue. Sep 15th, 2026

सरायकेला :नहर में पलटा आयशर, गंगूडीह में बड़ा हादसा टला, नहर में बालू लदा आयशर पलटा, पानी कम होने से बची चालक की जान ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 15, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के गंगूडीह मुख्य कैनल में मंगलवार सुबह बालू लदा आयशर वाहन अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। नहर में पानी कम होने और स्थानीय लोगों की तत्परता से चालक की जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा आयशर गंगूडीह कैनल के पास अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
चालक को मामूली चोट आई है, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि कोई अन्य व्यक्ति चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *