
Adityapur आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना चौक से सोमवार को सरेआम एक युवक के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार-पांच युवक काले रंग की एक गाड़ी से पहुंचे और सफेद रंग की कार (संख्या JH05CE-5447) से एक युवक को उतारकर जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने हथियार का भय दिखाया, फायरिंग की तथा युवक पर चाकू से भी हमला किया।
बताया जा रहा है कि अपहृत युवक हामिद कोलाबीरा के बालीगुमा का निवासी है और आदित्यपुर-आरआईटी क्षेत्र के आसपास स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। युवक के मामा अफसर अली ने आरोप लगाया है कि हामिद का हथियार के बल पर अपहरण किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपहरणकर्ता युवक को काले रंग की गाड़ी में बैठाकर गम्हरिया की ओर ले गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
