
सरायकेलाः- जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार, शुक्रवार को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) का नए सिरे से गठन किया गया।
इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के संचालन में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और शैक्षणिक स्तर में सुधार लाना है।
इसी क्रम में स्थानीय बालक मध्य विद्यालय, सरायकेला के प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रथानाध्यापिका कंचन कुमारी सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 3 की वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने आपसी सहमति और लोकतांत्रिक तरीके से विद्यालय प्रबंध समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया।
चयन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से शीला गोप को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष तथा फुदनी गोप को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
इस समिति में कुल 20 सदस्यों को शामिल किया गया है जो आगामी कार्यकाल में विद्यालय विकास योजनाओं और बच्चों की देखरेख में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं प्राथमिक विद्यालय नीमडीह, सरायकेला में भी विद्यालय प्रबंध समिति का गठन संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापिका मिली गण की अध्यक्षता तथा वार्ड पार्षद श्रीमती ज्योति साहू की गरिमामयी उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई।
अभिभावकों की सर्वसम्मति से इस विद्यालय के लिए मनीषा हेंब्रम को अध्यक्ष एवं प्रतिमा हेंब्रम को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
इन दोनों महत्वपूर्ण बैठकों के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय अभिभावक, संकुल संसाधन सेवी (CRP) राजेंद्र कुमार नंदा
विशेष रूप से उपस्थित रहकर पूरी चयन प्रक्रिया को सफल बनाया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
