
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने छोटा गम्हरिया स्थित बानी विद्या स्कूल के बच्चों के खेल मैदान पर प्रस्तावित मेधा मिल्क बूथ निर्माण का विरोध करते हुए शुक्रवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर आपत्ति पत्र सौंपा।
अंचल अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन अंचल निरीक्षक (सीआई) को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस भूमि पर मेधा मिल्क बूथ निर्माण की योजना है, उसका उपयोग वर्षों से बानी विद्या स्कूल के बच्चे खेल मैदान के रूप में करते आ रहे हैं।
यदि वहां निर्माण कार्य कराया जाता है तो बच्चों के लिए उपलब्ध एकमात्र खेल मैदान समाप्त हो जाएगा। इससे उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से बच्चों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावित निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा मेधा मिल्क बूथ के लिए किसी वैकल्पिक स्थान का चयन करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि खेल मैदान बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसे संरक्षित रखा जाना चाहिए।
इस दौरान गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला महासचिव राजू रजक, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला देवी तथा विनय सिंह मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से जनहित और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
