• Thu. May 7th, 2026

Saraikela : कपाली में16.50 हजार की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 7, 2026
crescent ad
सरायकेला। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला-खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंधुगोड़ा स्थित एक मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई।
एसपी ने बताया कि 6 मई को सूचना मिली थी कि इम्तियाज खान के मकान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन 82.80 ग्राम है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने महाराज अली, असगर अली और शबनम प्रवीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे। गिरफ्तार महाराज अली के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आरआईटी थाना के एक मामले में वांछित भी था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों की बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *