• Sat. Nov 14th, 2026

सरायकेला : जामडीह में स्कूल और सड़क सुरक्षा की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध संजय सेठ द्वारा आश्वासन दे कर भागा..? स्कूल भवन निर्माण में देरी से नाराज 160 छात्र-छात्राएं सड़क पर उतरे, सांसद संजय सेठ के खिलाफ की नारेबाजी; सीओ के आश्वासन के बाद हटा सड़क जाम ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 14, 2026
crescent ad
सरायकेला : काला बिल्ला लगाकर छात्रों द्वारा विरोध जताया गया, विरोध प्रदर्शन देख कर भागी विधायक सविता महतो..? टाटा-चांडिल-पुरुलिया एनएच-18 पर जामडीह फ्लाई ओवर के समीप गति अवरोधक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने किया विरोध,
घंटों बाद सड़क पर परिचालन हुआ शुरू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीह के छात्र-छात्राओं ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध, संसद संजय सेठ के खिलाफ लगाई नारेबाजी, एनएचएआई पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग ।
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत टाटा-चांडिल-पुरुलिया मार्ग, पुराना एनएच-32 (नया एनएच-18) पर ग्राम जामडीह, तिल्ला-गुण्डा रोड क्रॉस चौक पर जन-मानस की सड़क सुरक्षा हेतु गति अवरोधक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया।
ग्रामीणों का कहना है कि विगत कुछ महीनों में नवीकरण रास्तों में अनेक दुर्घटनाएं घटी हैं, जिसमें अनेक लोगों की जानें गई हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि इस मामले में एनएचएआई के पदाधिकारियों पर गैर जिम्मेदारी होने पर मामला दर्ज होना चाहिए। जामडीह में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क हादसे में मरे लोगों का हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से पहले वर्षों से तेतलो टोल प्लाजा द्वारा रेवेन्यू उठाने पर भी सवाल खड़ा किया।
आज केंद्रीय रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ एवं ईचागढ़ विधायक सविता महतो, एनएचएआई के पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी सहित भाजपा एवं जेएमएम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर जामडीह ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन के बाद जब सांसद संजय सेठ आरओबी पर मोटर साइकिल चलाकर पहुंचे, उसी दौरान सैकड़ों स्कूल बच्चे जामडीह मोड़ पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया और कहा हमें स्कूल दीजिए। सविता महतो के नहीं पहुंचने पर स्कूल बच्चों द्वारा विरोध जताया गया एवं सविता महतो के विरोध में नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि स्थानीय विधायक की प्राथमिकता क्या होनी चाहिए, क्यों नहीं पहुंची विधायक मैडम, उद्घाटन के बाद कहां भाग निकली विधायक सविता महतो..?
छात्रों ने बताया कि स्कूल नहीं बनने से आज छौ कला भवन में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष 2019 से पढ़ाई चल रही है। सड़क निर्माण के दौरान चांडिल-पुरुलिया सड़क निर्माण के दौरान स्कूल टूट गया था। टेंडर पास होने के बाद भी भवन का निर्माण अब तक नहीं हुआ है, जिसका विरोध छात्रों द्वारा किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्षों से 160 बच्चे छौ कला भवन में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल नहीं बनने के विरोध में आज बच्चे सड़क पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं ग्रामीण स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर डटे रहे। उद्घाटन के बाद सांसद संजय सेठ को घेराव किया गया। सांसद एवं सीओ ने आश्वासन दिया, उसके पश्चात सड़क जाम हटा। नीमडीह अंचल पदाधिकारी अभय त्रिवेदी के प्रयास से जाम हटाया गया और ओवर ब्रिज में परिचालन शुरू हुआ।
सुरेश प्रजापति ने कहा कि अगर देखा जाए तो आज बहुत बड़ा सौभाग्य का दिन है कि पितकी के फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद जो भी जाम का मुद्दा था, वह अब खत्म होने जा रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज लगभग पांच-सात साल पहले सड़क निर्माण के दौरान पुराना स्कूल भवन टूटा है और स्कूल के लिए लगभग करोड़ों रुपया आया हुआ है, और भवन निर्माण का कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। जो पुराना भवन है, उसमें विद्यालय चलना बहुत मुश्किल है। इस बीच में पांच साल से जो स्कूल चल रहा है, वह छौ कला केंद्र भवन में चल रहा है और वह भी स्कूल चलाने लायक स्थिति में नहीं है। यह भवन निर्माण कार्य की प्रक्रिया के कारण रुका हुआ था। कुछ प्रक्रिया पूरी हो गई है, इसका अविलंब विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू हो और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो, ताकि यहां के बच्चे जो गांव के विद्यालय में पढ़ते हैं, उन्हें बाहर जाने की स्थिति में नहीं रहना पड़े। आखिर टेंडर होने के बाद अब तक क्यों काम शुरू नहीं हुआ है?
उन्होंने कहा कि काम नहीं शुरू होने का कुछ कागजी प्रक्रिया में विलंब हुआ है और एसओआर के चलते भी विलंब हुआ है, उसमें कोई दो राय नहीं। विद्यालय प्रबंधन की जो व्यवस्था है, वह उच्च स्तरीय प्रशासन, सांसद से बात की जा रही है। सांसद उपायुक्त से बात कर रहे हैं। सारे नेता-मंत्री हमेशा आश्वासन तो देते हैं, लेकिन आश्वासन के अनुरूप काम नहीं होता है। स्कूली बच्चे काला बिल्ला लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, यहां पर अभी विधायक मैडम नहीं आई हैं। मैडम नहीं पहुंचीं इसलिए नारा लगा रहे हैं। आज तक मैडम द्वारा स्कूल के बच्चों के प्रति ध्यान नहीं दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed