
आदित्यपुर। शेरे पंजाब चौक के समीप स्थित मिश्रा सेंटर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग व्यावसायिक परिसर में संचालित पैंथर सिक्योरिटी के कार्यालय में लगी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। उस समय कार्यालय बंद था और उसका दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर कार्यालय के भीतर से निकल रहे धुएं पर पड़ी।
अनहोनी की आशंका को देखते हुए दुकानदारों ने तत्काल दरवाजा खुलवाया और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने पानी समेत उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।
इधर, घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय दुकानदारों की तत्परता से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। अग्निशमन कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति को नियंत्रित किया।
कार्यालय में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं होने के कारण कमरे के अंदर धुआं भर गया था, जिससे आग बुझाने में शुरुआती परेशानी हुई।हालांकि, समय रहते घटना का पता चल जाने से आग परिसर की दूसरी दुकानों तक नहीं फैल सकी।
हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, कार्यालय में रखे कुछ सामान के जलने से नुकसान हुआ है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
