• Fri. Aug 28th, 2026

Saraikela : भंडारीसाई में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन* *16 टीमों ने लिया हिस्सा, महाकाल एफसी-बम्फर भेड़ा ने जीता प्रथम पुरस्कार*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 28, 2026
crescent ad
सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुड़कुम पंचायत के ग्राम भंडारीसाई में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद चार टीमों को प्राइज के लिए चयनित किया गया।
प्रतियोगिता में महाकाल एफसी-बम्फर भेड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बम्फर भेड़ा-नारंगी एफसी दूसरे, भेड़ा-कारागिल एफसी तीसरे तथा भेड़ा-चॉकलेट बॉय चौथे स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, पूर्व उप मुखिया छोटादावना पंचायत के राजाराम महतो, वार्ड सदस्य सुबोध महतो, ग्राम प्रधान दिलीप महतो, कमेटी अध्यक्ष विजय पूर्ति, कमेटी सदस्य रविंद्र तांती, अनूप महतो, सचिव विशाल हो, कोषाध्यक्ष आकाश हो, कृष्णा नायक, राहुल महतो, सोमा मेलगांडी, शुभम मेलगांडी, विजय मेलगांडी एवं राजा मुंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *