• Sat. Aug 29th, 2026

Adityapur : श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी आरडीएक्स बॉयज क्लब का भूमि पूजन संपन्न,पूजा की तैयारियां शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 29, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्री श्री गणेश पूजा कमेटी आरडीएक्स बॉयज क्लब द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा के आयोजन को लेकर शनिवार को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया।
यह पूजा आदित्यपुर इमली चौक के समीप स्थित अन्नपूर्णा काली मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। भूमि पूजन के साथ ही पूजा की तैयारियों का शुभारंभ हो गया।
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।
पूजा पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष नयन कैवर्तो, उपाध्यक्ष राजू महतो, सचिव सोमनाथ कंसारी, सह सचिव अजय पाल, कोषाध्यक्ष अमित प्रजापति सहित सागर कुमार, अमरजीत, अक्षय, ओम महादेव, करण प्रधान, अजय पात्रो, विकास कंसारी, गोविंद दास, सूरज गोप, राहुल बारिक, विकास गोप, कुणाल, पंकज, समीर, रोहित, सुमित, सोनू एवं अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *