• Wed. Jun 10th, 2026

गणतंत्र दिवस के अवसर पर एम जे बी स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुत किए कई मनमोहक झांकी 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025
crescent ad

 

 

मेसकौर (नवादा):- प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तोलन के बाद कई विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड के पसाढी़ गांव स्थित एम जे बी पब्लिक स्कूल परिसर में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने झंडोत्तोलन कर सलामी दी। साथ ही विद्यालय के निदेशक अजय कुमार गुप्ता के साथ-साथ कई अतिथि एवं विद्यालय के शिक्षक और बच्चे उपस्थित होकर झंडे का सलामी दिया। सबसे पहले प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को संबोधित करते हुए कई वक्ताओं ने अपने विचार को रखा इसके साथ विद्यालय की क्लास चौथी वर्ग की छात्रा सुरभि कुमारी व नौवीं वर्ग की छात्रा अमीषा कुमारी ने बेटी बचाओ व दहेज प्रथा संबंधित भाषण देकर लोगों को दिल जीत लिया।कई बच्चों ने शिक्षा से जुड़े, हास्य ,बाल विवाह सहित कई तरह के नाटक कई कलाकारों ने राधा कृष्ण,राम ,लक्ष्मण सीता के झांकी प्रस्तुत किए।एवं कुछ बच्चों ने लोक नृत्य, देश भक्ति, व भक्ति गीतों पर अपना प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राजवंशी ने उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहां की शिक्षा व श्रेणी का दूध है की जो इसे पिएगा वह अवश्य दहाड़ेगा। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में से खुशबू कुमार,सुप्रिया कुमारी, अंजली, विक्रम, विवेक, रिया , प्रिया, अमित सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *