• Wed. Apr 15th, 2026

राजकमल में कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन मन की भावनाओं को शब्दों में समेटना ही कविता _सुमंत कुमार मिश्रा।

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)राजकमल में अंतर सदन हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05.05.2025 दिन सोमवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नवम से द्वादश की छात्राओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के चार सदनों गोदावरी, सिंधु ,यमुना एवं गंगा के बीच आयोजित की गई। कविता देश प्रेम, श्री राम के प्रति भक्ति भावना, कुंवर सिंह, नेताजी की वीरता, नारी

सशक्तिकरण आदि विषयों पर आधारित थी। कुछ छात्राओं द्वारा स्वरचित कविता की भी प्रस्तुति की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गोदावरी सदन की सोनम बनर्जी एवं यमुना सदन की रुद्राक्षी गोस्वामी रही। द्वितीय स्थान पर गंगा सदन की प्राची सिंह एवं तृतीय स्थान पर गंगा सदन की आकृति कुमारी रही।

मंच संचालन वर्षा कुमारी एवं अनन्या सिंह के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा एवं उप्राचार्या लीला सिंह ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य महोदय ने सभी छात्राओं की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक की भूमिका हिंदी के विभागाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा एवं विजेता पाठक ने निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी शिक्षिका रेणु सिन्हा एवं सीमा सिंह का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *