• Wed. Feb 25th, 2026

रांची में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पूजा ने शुरू की मोमोज की दुकान, रोजाना बिकते हैं 300 प्लेट

रांची : युवाओं के बीच स्ट्रीट फूड में अगर कोई सबसे अधिक लोकप्रिय है तो वह है मोमोज. शायद ही शाम का कोई ऐसा वक्त हो जब किसी गली में युवा या बच्चे मोमोज खाते न दिखें. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित लोकप्रिय मोमोज शॉप लॉकडाउन हंगर के डिटेल्स. यहां का मोमोज रांची के युवाओं के बीच खासा फेमस है.
शॉप संचालक पूजा बताती है कि मैं बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. लेकिन लॉकडाउन में हमें रांची लौटना पड़ा, फिर शादी हो गई. सोचा क्यों न खुद का बिजनेस शुरू किया जाए. मुझे खाने का बहुत शौक था इसलिए मैंने खाने का ही बिज़नस शुरू किया. साथ ही हमने यह भी देखा कि युवाओं के बीच मोमोज खासा फेमस है. इसलिए हमने मोमोज के तरह-तरह की वैरायटी बनाना शुरू किया. चूंकि यह दुकान लॉकडाउन के समय सोचा था खोलने, इसलिए इसका नाम लॉकडाउन हंगर रखा.

क्रिस्पी से स्टीम मोमोज तक

अगर आप मोमोज खाने का शौकीन हैं तो फिर यह आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है. क्योंकि यहां पर आपको मायो मोमो, फ्राइड मोमो, वेज मोमो, नॉनवेज मोमो, सुपर क्रिस्पी मोमो व मोमोज चिल्ली जैसी वैरायटी मिलेंगी. यहां का क्रिस्पी मोमोज पूरे रांची में फेमस बताया जाता है. पूजा बताती हैं कि मोमोज बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. जैसे अक्सर लोग अधिक पत्ता गोभी डालकर स्टफिंग करते हैं. लेकिन हमारे मोमो में आपको हर एक तरह की सब्जी अच्छी कॉन्टिटी में मिलेगी और सब फ्रेश.

मोमोज के साइज का ख्याल

उन्होंने बताया यहां का क्रिस्पी मोमो पूरी रांची में फेमस है. क्योंकि यह काफी ज्यादा क्रिस्प और मुंह में जाते ही घुल जानेवाली है. हमारे मोमोज में सॉफ्टनेस अधिक होता है और सबसे जरूरी चीज साफ-सफाई और हाइजीन. तभी खाने में स्वाद आता है. हम मोमो के साइज का भी ख्याल रखते हैं व मोमो के साथ तीन तरह की चटनी देते हैं, जिसमें मायो, वाइट सॉस और लाल मिर्च चटनी.

हर दिन 300 प्लेट की बिक्री

पूजा बताती हैं कि यहां हर दिन 300 प्लेट से अधिक मोमो की बिक्री हो जाती है. अधिक डिमांड क्रिस्पी मोमो की है. इसके अलावा हम यहां नूडल्स और पनीर चिल्ली जैसे आइटम भी रखते हैं. पर डिमांड अधिक मोमो की ही रहती है. यहां 40-70 रुपए के बीच आपको हर तरह के मोमो मिल जाएंगे. यहां मोमो खरीदने आईं सोनाली कहती हैं कि हम यहां हर शाम मोमो खाने आते हैं. खासकर यहां का क्रिस्पी मोमो वाकई में बहुत ही टेस्टी होता है और यहां की चटनी भी. साथ ही दाम भी वाजिब है.

जानें लोकेशन

अगर आप भी यहां का मोमो टेस्ट करना चाहते हैं तो आ जाइए मेडिका हॉस्पिटल के थोड़ा पीछे लॉकडाउन हंगर शॉप में. यह दुकान दोपहर के 12:00 से रात के 11:00 बजे तक खुली रहती है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *