• Sun. Aug 2nd, 2026

Adityapur : प्रवीण सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर में पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 2, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सामाजिक संस्था प्रवीण सेवा संस्थान द्वारा स्वर्गीय प्रवीण सिंह की स्मृति में आयोजित छठा रक्तदान शिविर में रविवार को झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन शामिल हुए।
उन्होंने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रो. सोरेन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर उपलब्ध रक्त जीवनदान साबित होता है। उन्होंने कहा कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देने में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रो. सोरेन ने युवाओं से नियमित रक्तदाता बनने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदाता ही समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके निस्वार्थ योगदान से अनेक लोगों की जान बचती है।
उन्होंने स्वर्गीय प्रवीण सिंह के समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया तथा संस्था के कार्यों की सराहना की गई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *