• Fri. Jun 19th, 2026

Adityapur : पत्रकार पर हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, प्रेस क्लब का धरना समाप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 19, 2026
crescent ad
आदित्यपुर में पत्रकार सुनील गुप्ता एवं उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों—प्रकाश कुमार यादव, दिनेश यादव, नीरज यादव और बबलू यादव—को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने गुरुवार शाम से आदित्यपुर थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। धरना शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी अंजनी सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके दौरान सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
देर रात तक दोनों पक्षों से पूछताछ की गई तथा क्रॉस स्टेटमेंट दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से पत्रकारों को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का लिखित आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद प्रेस क्लब ने अपना धरना और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।
प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन भविष्य में भी पत्रकारों के हितों और सुरक्षा के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाता रहेगा तथा पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *