
आदित्यपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या 17 स्थित जयप्रकाश उद्यान में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत लगभग 100 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
इनमें जामुन, नीम, आंवला, पीपल, अमरूद, काजू, आम, ढाक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने की। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, उप अपर आयुक्त पारुल सिंह, महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, ब्रांड एंबेसडर तनुश्री घोष समेत सभी वार्ड पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
