• Sun. May 3rd, 2026

लोयला स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

Nov 21, 2025
crescent ad

 

हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद शुक्रवार को सीतागढ़ा स्थित लोयला स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन, ऊर्जा और खेलभावना को देखकर उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व व्यक्त किया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रसाद ने कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि टीमवर्क, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का जीवनपाठ है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में अपार प्रतिभा है। सही दिशा और अवसर मिलने पर ये बच्चे निश्चित रूप से क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों में न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि उनमें आगे बढ़ने का साहस, सहयोग की भावना और सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से बच्चों का समग्र विकास संभव हो पाता है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विद्यालय परिवार को ऐसे उत्कृष्ट आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *