• Thu. May 14th, 2026

NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना को बड़ा झटका, झारखंड हाई कोर्ट Cut off date पर सुनवाई को तैयार। 

admin's avatar

Byadmin

May 14, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव

NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना में Cutoff date में संशोधन को लेकर युवा विस्थापित संघर्ष समिति लगातार 2 सालों से आंदोलन करते आ रहे थे। जिला अधिकारी और एनटीपीसी के साथ लगातार चार बार वार्ता विफल होने के बाद युवा विस्थापित संघर्ष समिति झारखंड हाई कोर्ट पहुंचा।

जिसको लेकर आज (14/05/2026) हुई सुनवाई में झारखंड हाई कोर्ट इस मामले को सुनने को तैयार हुआ। इससे साफ हो गया कि नौजवानों का जो मांग थी वह जायज था। एनटीपीसी को 6 हफ्तों की मोहलत दी गई 6 हफ्तों में एनटीपीसी को अपना जवाब दाखिल करना है।

युवा विस्थापित संघर्ष समिति की तरफ से अधिवक्ता श्रेष्ठ गौतम और अधिवक्ता अनिरुद्ध दागी के सुपुत्र हिमांशु हर्ष ने अपने बातों को रखा। इस केस से NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के नीतियों पर सवाल उठने लगे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की हाई कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना में Cutoff date से लगभग 5000 नौजवानों को विस्थापन का लाभ नहीं मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *