• Tue. Jun 2nd, 2026

NH-522 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

दारू( हजारीबाग): दारू थाना क्षेत्र के NH-522 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक गौतम कुमार की मौत हो गई। मृतक बड़वार गांव का निवासी था और रात करीब 9 बजे दारू चौक से पैदल अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पिछला पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ लिया और मुआवजे की मांग को लेकर NH-522 को जाम कर दिया। देर रात थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह और अंचलाधिकारी रामबालक कुमार के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फिर सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीण मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, बीमा राशि और पत्नी को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। एसडीपीओ फैजान अहमद समेत अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *