• Wed. May 13th, 2026

नेतरहाट प्रवेश परीक्षा में सरायकेला के प्रियांश सिन्हा ने 17वां स्थान प्राप्त कर सरायकेला का बढ़ाया मान।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 13, 2026
crescent ad
सरायकेला: नेतरहाट आवासीय विद्यालय नेतरहाट के सातवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा 2025-26 के अंतिम परिणाम में सरायकेला केंद्रीय विद्यालय के छात्र प्रियांश सिन्हा ने 17वां रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। झारखंड के ‘मिसाल’ माने जाने वाले नेतरहाट विद्यालय में चयन जिले के लिए गर्व की बात है।
प्रियांश बालक मध्य विद्यालय सरायकेला की प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी सिन्हा के सुपुत्र हैं। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की।
प्रियांश की इस उपलब्धि से पूरे परिवार एवं विद्यालय परिवार सहित सरायकेला में खुशी की लहर है। शिक्षकों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *