• Fri. Mar 13th, 2026

मुथूट फ‍िनकॉर्प डकैती केस में आया नया मोड़,पुल‍िस ग‍िरफ्त में आए दो डकैत पुल‍िस को लगे बरगलाने*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022

 

*धनबाद :* मुथूट फ‍िनकॉर्प डकैती केस में नया एंगल आ गया है। पुल‍िस ग‍िरफ्त में आए दो डकैत लगातार पुल‍िस को बरगला रहे हैं। अपराधी आस‍िफ पुल‍िस को गुमराह कर रहा है।

अपने द‍िए गए बयान में राजीव को मास्‍टरमाइंड बताया था। राजीव जो फ‍िलहाल बेऊर जेल में बंद है। डकैत आस‍िफ ने बताया था क‍ि राजीव के कहने पर ही मुथूट में डकैती करने पहुंचे थे। जब मैनेजर लॉकर की चाबी नहीं दे रहा था तो राजीव को ही कॉल लगाई गई थी। वीड‍ियो कॉल पर राजीव ने ही मुथूट के मैनेजर को धमकी दी थी। यही नहीं आस‍िफ ने पुल‍िस को बताया क‍ि धनसार के गुंजन ज्वैल्स डकैती भी राजीव के कहने पर डकैती हुई थी। ये सारी बातें तब तक सच लग रही थी जब तक बेऊर फोन नहीं लगाया गया था।

जब धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बेऊर जेलर को कॉल म‍िलाया तो कुछ और ही बातें सामने आई। जेलर ने राजीव के वीड‍ियो कॉल करने के बात से साफ इन्‍कार क‍िया।
बेऊर जेल प्रशासन ने दावा किया है कि जब मुथूट फिनकॉर्प में डकैती हो रही थी। उस वक्त राजीव कुमार सिंह बेऊर जेल में नहीं था। उसी दिन 11:59 में राजस्थान के अलवर जेल से बेऊर जेल पहुंचा था। जेल के सीसीटीवी फुटेज में टाइम के साथ उसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज है। राजीव कुमार सिंह तीन अगस्त को ही बेऊर जेल से एक मामले में राजस्थान के अलवर जेल शिफ्ट हुआ था।

उसके आने जाने का रेलवे टिकट तक प्रशासन के पास उपलब्ध है। ऐसे स्थिति में जब मुथूट फिनकॉर्प में 10 बजे के करीब डकैत घुसे तो बेऊर जेल से राजीव सिंह कैसे बैंक मैनेजर को धमका सकता है। धनबाद पुलिस की थ्योरी को बेऊर जेल प्रशासन ने गलत बताया है। बेऊर जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार से जब यह पूछा गया कि राजीव धनबाद में ऑर्गेनाइज क्राइम की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस पर जेलर ने कहा क‍ि जेल में मोबाइल वर्जित है। वीड‍ियो कॉल पर बात करने का प्रश्‍न ही नहीं है।

जेलर ने घटना के दिन राजीव कुमार सिंह के बेऊर जेल में प्रवेश करने का सीसीटीवी फुटेज भी भेजा है। जिस वक्त धनबाद में डकैती हो रही थी उस वक्त राजीव बेऊर जेल में नहीं था। बल्कि उसी दिन 6 सितंबर को वह दिन 11:59 में अलवर जेल से बेऊर जेल पहुंचा था। जबकि धनबाद में डकैती का प्रयास दिन के 10:00 बजे के करीब होने की बात कही जा रही है। जेल अधीक्षक ने कहा अपराधी पुलिस को बरगला रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *