• Wed. Jun 10th, 2026

Adityapur : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं केंद्र सरकार के नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला सरायकेला-खरसावां के आरआईटी मंडल, आदित्यपुर द्वारा एमआईजी स्थित शिव मंदिर में विशेष हवन एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं देश के निरंतर विकास की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा के मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *