• Wed. Apr 15th, 2026

जमीन माफियाओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी से नोक झोंक

admin's avatar

Byadmin

May 7, 2025
crescent ad

 

रिपोर्ट :नरेश विश्वकर्मा
निरसा : निरसा हरिया जाम एकचेंज के पास इसीएल की जमीन पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जे की कोशिश को लेकर संभावित खूनी संघर्ष को टालने के लिए निरसा के अंचलधिकारी रमेश रविदास प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। इस दौरान भूमाफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया था कि वे अंचलधिकारी रमेश रविदास से उलझ गए।

हालांकि, जब प्रशासन ने सख्ती दिखाई तो भूमाफिया दुम दबाकर भागने लगे। जब प्रशासन ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो भूमाफिया शांत हो गए और अपने साथियों को छोड़ने की गुहार लगाने लगे।

बताया जाता है कि चांदु नामक चाय विक्रेता ने जब इसीएल की भूमि पर कुछ दबंगों को जबरन पत्थर, ईंट और बालू गिराकर कब्जा करने की कोशिश करते देखा, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर भूमाफियाओं ने उसे धमकी दी। इस संबंध में चांदु चाय वाले ने निरसा थाना और निरसा प्रखंड कार्यालय में अंचलधिकारी रमेश रविदास को लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में कहा गया था कि इसीएल की जमीन पर एक झोपड़ी बनाकर अरबिंद चौहान नामक व्यक्ति शराब बेचने का कारोबार चला रहा था। 2012 में निरसा के तत्कालीन थाना प्रभारी ने उस शराब की दुकान पर छापा मारा था, लेकिन अरबिंद चौहान पुलिस को देखकर फरार हो गया और अभी तक नहीं लौटा है। उसी जमीन पर अब उसकी सास कुंती देवी और बहू ललिता देवी (पति संजीव चौहान) दोबारा कब्जा जमाकर कुछ निर्माण करने की योजना बना रहे थे। जब चाय बेचने वाले चांदु ने इस काम का विरोध किया, तो ये लोग उस पर टूट पड़े। इसी कारण चांदु चाय वाले ने निरसा थाना और अंचलधिकारी रमेश रविदास को लिखित शिकायत दी।

निरसा के अंचलधिकारी रमेश रविदास और अंचला कर्मचारी द्वारिका दास ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर काम बंद करवा दिया और दोनों पक्षों को सख्त आदेश दिया कि यदि किसी ने भी इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यह जानकारी स्वयं निरसा के अंचलधिकारी रमेश रविदास ने दी।

इस मौके पर हड़ियाजाम की मुखिया रिंकू देवी ने भी काम रुकवाने में अंचलधिकारी और चाय दुकानदार चांदु का साथ दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *