• Sun. Jul 12th, 2026

Adityapur : कुख्यात ड्रग तस्कर डोली परवीन का बेटा शाहबाज खान गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 12, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर एवं जेल में बंद डोली परवीन के पुत्र शाहबाज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने शनिवार देर रात आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचा। पुलिस के अनुसार शाहबाज खान आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 में वांछित था। उस पर राज्य के बाहर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर लाकर आदित्यपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में उसकी बिक्री करने का आरोप है।
पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जानकारी के मुताबिक शाहबाज खान पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है।
उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है तथा ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *