• Thu. Jul 16th, 2026

Adityapur : कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप को पिता के अंतिम दर्शन के लिए कड़ी सुरक्षा में आदित्यपुर लाया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। रांची के होटवार जेल में बंद कुख्यात अपराधी कृष्ण गोप को उसके पिता अर्जुन गोप के निधन के बाद अंतिम दर्शन के लिए विशेष पुलिस निगरानी में आदित्यपुर लाया गया।
कृष्ण गोप माझी टोला (सालडीह बस्ती) का निवासी है और वर्तमान में विभिन्न आपराधिक मामलों में सजा काट रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कृष्ण गोप को उसके पैतृक आवास ले जाया गया, जहां उसने अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके आदित्यपुर पहुंचने की सूचना मिलते ही माझी टोला और सालडीह बस्ती में लोगों की भीड़ जुट गई।
वहीं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अर्जुन गोप के निधन पर शोक व्यक्त करने और परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पुलिस पूरे समय सतर्क रही ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
परिजनों के अनुसार अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया जाएगा। कृष्ण गोप दीपक मुंडा, सुजय नदी और बेंदरा हत्याकांड समेत कई गंभीर मामलों में नामजद आरोपी रहा है तथा उसके खिलाफ रंगदारी और बमबाजी के भी कई मामले दर्ज हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *